Home क्राइम पुराने कोसंबा से 11 लाख की जाली नोटों के साथ साला-बहनोई गिरफ्तार

पुराने कोसंबा से 11 लाख की जाली नोटों के साथ साला-बहनोई गिरफ्तार

0
पुराने कोसंबा से 11 लाख की जाली नोटों के साथ साला-बहनोई गिरफ्तार

सूरत (ईएमएस)| जिले के पुराना कोसंबा क्षेत्र से पुलिस ने 11 लाख की जाली नोटों के साथ साला-बहनोई को गिरफ्तार किया है| आरोपियों के पास से 500 के दर के 11 लाख के जाली नोट के साथ 200 कोरे बंडल बरामद हुए हैं|
जानकारी के मुताबिक सूरत पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले की मांगरोल के पुराने कोसंबा क्षेत्र में जाली नोट छापने का गोरखधंधा चल रहा है| सूचना के आधार पर सूरत रूरल एसओजी और कोसंबा पुलिस ने संयुक्त छापे मारी कर रु. 1100000 के जाली नोट छापे दो शख्सों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिए| पकड़े दोनों आरोपी रिश्ते में साला-बहनोई हैं| पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल, मोनिटर, सीपीयू, की बोर्ड, पेपर कटर, कॉपी पेपर, कलर प्रिन्टर इत्यादि भी जब्त कर लिया| जांच में पता चला कि पुराने कोसंबा के मुस्लिम मुहल्ले में रहनेवाले आरिफ उर्फ गुड्डु अहमद शाह और झूलक फील उर्फ सफी शेख नामक साला-बहनाई पिछले चार महीने से घर में 500 रुपए के दर नोट स्कैन कर कलर प्रिन्टर में छाप रहे थे| दोनों ने अब तक 1100000 के जाली नोट छाप डाले थे| पुलिस को घटनास्थल से कोरे कागज के 200 बंडल भी मिले हैं, जिसमें प्रति बंडल 100 कागज थे और सभी रु. 500 के दर के नोट के साइज में काटे गए थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here