Home क्राइम पड़ौसी युवक के दुष्कर्म से किशोरी हुई गर्भवती

पड़ौसी युवक के दुष्कर्म से किशोरी हुई गर्भवती

202
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के लिंबायत क्षेत्र में कुछ दिन पहले किशोरी के गर्भवती होने के बाद उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया था| जिसमें पुलिस ने पहले एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था| लेकिन वह ड़ेढ साल पहले ही सूरत छोड़ गया था| दोबारा पूछताछ में किशोरी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने उसके पड़ौसी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शरू की है|
जानकारी के मुताबिक सूरत के लिंबायत क्षेत्र में किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा होने पर उसने एक केला बेचने वाले पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था| पुलिस ने केला बेचने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी| जिसमें उसे पता चला कि केला वाले ने किशोरी के साथ डेढ़ साल पहले दुष्कर्म किया था| पुलिस जांच में पता चला कि जिस केले वाले किशोरी नाम ले रही थी, वह डेढ़ साल पहले ही सूरत छोड़कर चला गया था| जबकि किशोरी के पेट में सात महीने का गर्भ था| जिससे पुलिस को शंका हुई कि किशोरी के साथ एक नहीं बल्कि दो शख्सों ने दुष्कर्म किया है| बाद में पुलिस ने फिर एक बार किशोरी से पूछताछ की| जिसमें किशोरी ने पड़ौस में रहने वाले रमेश उर्फ किशोरीलाल शिवमुनि शर्मा नामक युवक पर दुष्कर्म आरोप लगाया| किशोरी ने बताया कि रमेश ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद धमकी दी थी कि वह केले वाले अंकल का नाम बताए| इस खुलासे के बाद पुलिस ने रमेश उर्फ किशोरीलाल शर्मा को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| साथ अज्ञात केले वाले की भी तलाश कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here