Home उत्तर प्रदेश कुशवाहा क्षत्रिय शिविर में दिव्यांग सम्मानित

कुशवाहा क्षत्रिय शिविर में दिव्यांग सम्मानित

126
0
Listen to this article

हाथरस (ईएमएस)। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय शिविर में भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर दूर दराज से दिव्यांग महिला एवं पुरुषों को एकत्रित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जितेंद्र कुमार और हरीशंकर कुशवाहा, बलवंत कुशवाहा हलवाई, श्यामलाल कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन राजमाला दिव्यांग ने किया। अध्यक्षता नेत्रपाल कुशवाहा ने की। सभी दिव्यांग जनों को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन शुरू होते ही शिविर में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। कलाकारों ने भक्ति एवं भजन गीतों पर अपनी प्रस्तुति दीं। जिसे देख लोग काफी खुश हो गए और कार्यक्रम मध्य रात्रि तक चलता रहा। इस मौके पर मानसिंह कुशवाहा, नंदलाल निरंकारी, सूरजपाल कुशवाहा, उमेश कुमार कातिब, आनंद कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, ऋषि कुमार शेखावत, सत्यप्रकाश कुशवाहा, देवानंद कुशवाहा, टेकपाल कुशवाहा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के. पी. सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here