Home गुजरात किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने वाला शख्स...

किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार

219
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के अमरोली में रहनेवाले जमीन दलाल ने तीन साल पहले 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था और उसकी अश्लील तस्वीरों के जरिए किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था| तीन साल मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू की है|
जानकारी के मुताबिक सूरत के अमरोली क्षेत्र में रहनेवाला मधु बाउचंद पदमाणी जमीन की दलाली करता है| एक संतान के पिता मधु पदमाणी तीन साल पहले एक किशोरी को अपनी कार में लेकर वेलजा स्थित फ्लैट में ले गया था| जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं| अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मधु पदमाणी ने किशोरी के साथ अलग अलग जगहों पर कई दफा दुष्कर्म किया| सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल होने की धमकी से भयभीत किशोरी ने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया| दो सप्ताह पहले पीड़िता युवती अपनी सहेली के भाई के साथ जा रही थी| रास्ते में मधु पदमाणी ने उसे रोक लिया और धमकी दी कि वह उसके बॉयफ्रेंड को मार देगा| जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ| दुष्कर्म पीड़िता अब 18 वर्ष की हो चुकी है और कॉलेज की छात्रा है| युवती की शिकायत के आधार पर अमरोली पुलिस ने मधु पदमाणी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर लिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here