Home गुजरात पेट दर्द से परेशान महिला से डॉक्टर ने की शारीरिक छेड़छाड़, पुलिस...

पेट दर्द से परेशान महिला से डॉक्टर ने की शारीरिक छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

226
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के वराछा क्षेत्र में पेट दर्द से परेशान महिला उपचार के लिए निकट के क्लीनिक में गई थी, जहां डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की| इस बारे में महिला ने अपने पति को बताया और मामला पुलिस थाने पहुंच गया| पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है| जानकारी के मुताबिक सूरत के वराछा क्षेत्र में रहनेवाली महिला पेट में दर्द होने के चलते निकट के मारुति क्लीनिक में उपचार के लिए गई थी| जहां आरटी गोयाणी नामक डॉक्टर ने उपचार के बहाने महिला के शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी| डॉक्टर की इस हरकत से महिला स्तब्ध रह गई| दवाई लेने के बाद क्लीनिक से बाहर महिला ने अपने पति की हरकतों के बारे में बताया| पत्नी की बात सुनते ही दोनों सीधे वराछा पुलिस थाने पहुंच गए और डॉ. आरटी गोयाणी के खिलाफ शारीरिक छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवा दी| पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज किया और डॉ. आरटी गोयाणी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here