Home क्राइम रत्नकार के साथ साथी कर्मचारी ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रत्नकार के साथ साथी कर्मचारी ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

210
0

सूरत (ईएमएस)| शहर के वराछा क्षेत्र में हीरा तराशने वाले एक युवक के साथ साथी कर्मचारी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया| पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक सूरत के वराछा क्षेत्र की हीरा फैक्ट्री में काम करने वाला 26 वर्षीय युवक कारखाने में जब अकेला था, तब 29 वर्षीय साथी कर्मचारी वहां पहुंच गया| कारखाने का दरवाजा बंद कर अपने साथी कर्मचारी के साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया| 29 सितंबर की इस घटना को लेकर पीड़ित युवक ने वराछा पुलिस थाने में शिकायत कर दी| जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी| पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here