Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

रिटायर्ड शिक्षक पांच साल से पुत्रवधु से कर रहा था दुष्कर्म, पुत्र देता था साथ

राजकोट (ईएमएस)| कोटडा सांगाणी में एक रिटायर्ड शिक्षक पिछले पांच साल से अपनी छोटी बहु के साथ दुष्कर्म कर रहा था| जिसमें पीड़िता के पति समेत दो जेठानियां भी आरोपी की मदद कर रही थी| ससुर की हेवानियत से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने मामला दर्ज करवा दिया| जिसके आधार पर पुलिस ने पति, ससुर और दो जेठानियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक राजकोट जिले की कोटडा सांगाणी तहसील के रामोद में मावजी राठौड़ नामक एक शख्स पिछले पांच साल से अपनी पुत्र वधु के साथ दुष्कर्म रहा था| रिटायर्ड शिक्षक मावजी राठौड़ की इस हैवानियत में उसका पुत्र हर्षवर्धन समेत दो अन्य दो बहुएं भी मदद करती थीं| पिछले पांच साल से दुष्कर्म का शिकार महिला ने आखिरकार तंग आकर स्थानीय पुलिस थाने में रपट दर्ज करवा दी| जिसमें महिला ने कहा कि जब घर में कोई पुरुष नहीं होता तब उसका ससुर मावजी राठौड़ उसके साथ दुष्कर्म करता था| उस वक्त एक जेठानी घर के बाहर पहरा देती और दूसरी जेठानी उसको पकड़ रखती थी| वासना में अंध ससुर की शिकायत पीड़िता जब अपने पति से करती तो वह उल्टे अपनी पत्नी को फटकारता और कहता कि हमारे एक पुत्री है और दूसरा पुत्र चाहिए| अब वह पुत्र मैं करूं या पिता क्या फर्क पड़ता है| पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के जेठानी के साथ नाजायज संबंध थे, जिसकी वजह से वह भी उसका साथ नहीं देता| दुष्कर्म के बाद ससुर पीड़िता समेत उसकी पुत्री को जान से मार देने की धमकी भी देता| पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पुत्र वधु से दुष्कर्म करने वाले ससुर मावजी राठौड़ और उसके पुत्र हर्षवर्धन समेत दो जेठानी नीता और मंजूला को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

Exit mobile version