Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

बीते एक दशक में गुजरात में विधानसभा की 45 सीटों पर उपचुनाव हुए

अहमदाबाद (ईएमएस)| पिछले एक दशक में गुजरात विधानसभा की 45 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं| 2009 से 2019 के दौरान हुए सामान्य चुनाव के मुकाबले उप चुनाव में के मतदान में जबर्दस्त कमी देखने को मिली है| वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए| वर्ष 2010 में दो सीटों, वर्ष 2011 में एक सीट पर, वर्ष 2012 में 1 सीट पर, वर्ष 2013 में 5 सीटों पर, वर्ष 2014 में 15 सीटों पर वर्ष 2016 और 2018 में एक-एक सीट पर और वर्ष 2019 में अब तक कुल 10 सीटों पर उपचुनाव कराए जा चुके हैं| वर्ष वार सीटों पर नजर डालें तो 2009 में कोडीनार, दहेगाम, समी, धोराजी, जसदण और चोटीला विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए| 2010 में कठवाडा और चोटीला में, 2011 में खाडिया, 2012 में माणसा, 2013 में लीमडी, मोरवाहडफ, जेतपुर, धोराजी और सूरत सीट पर, 2014 में राजकोट पश्चिम, लीमखेडा, मातर, आणंद, तलाजा, मांगरोल, टंकारा, मणीनगर, डीसा, मांडवी, लाठी, विसावदर, हिम्मतनगर, रापर और अबडासा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए| वर्ष 2016 में चौर्यासी और 2018 में जसदण विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए| जारी वर्ष यानी 2019 में राज्य की माणावदर, ध्रांगध्रा, जामनगर ग्रामीण, ऊंझा, राधनपुर, थराद, बायड, लूनावाडा, खेरालू और अमराईवाडी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए|

Exit mobile version