Home गुजरात तीन सीटों पर हार पर करेंगे चिंतन : जीतु वाघाणी

तीन सीटों पर हार पर करेंगे चिंतन : जीतु वाघाणी

206
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| राज्य विधानसभा की 6 में से 3 सीटों पर जीत के लिए गुजरात भाजपा ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है| साथ ही अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर भाजपा तीन सीटों पर मिली हार को लेकर चिंतन करेगी| जीत के बाद गुजरात भाजपा के प्रमुख जीतु वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस ने येन केन प्रकारेन भाजपा को बदनाम करने, जाति-पाति का भेदभाव पैदा कर वोट बैंक की राजनीति करने के भरपूर प्रयास किए| लेकिन जनता ने फिर एक बार भाजपा को समर्थन कर देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्यरत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दृढ़ विश्वास व्यक्त किया है| गुजरात में भी भाजपा तीन सीटों पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है| भाजपा हमेशा जनता के फैसले को सर्वोपरी मानती है और हार-जीत की परिस्थितियों का आंकलन और समीक्षा करती है| उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा करेगी| तीन सीटों पर हुई हार को जनता का फैसला मानते हुए भाजपा उसे स्वीकार करती है| 1995 से गुजरात में भाजपा लगातार विजय हासिल करती है| 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में गुजरात की जनता ने राज्य की सभी 26 सीटों पर भाजपा को विजयी बनाया था| जो गुजरात की जनता का भाजपा के प्रति विश्वास दर्शाता है| बता दें कि गुजरात विधानसभा की 6 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी| जिसमें तीन सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है| इसके अलावा भाजपा ने महानगर पालिका और नगर पालिका के उपचुनाव में भी जीत दर्ज की है| महानगर पालिका की 3 में से 2 और नगर पालिका की 17 में से 15 सीटों पर भाजपा विजय हासिल की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here