Home अहमदाबाद भाजपा के गढ़ थराद में कमल पर गुलाब पड़ा भारी, कांग्रेस की...

भाजपा के गढ़ थराद में कमल पर गुलाब पड़ा भारी, कांग्रेस की जीत

206
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| भाजपा के गढ़ थराद में कमल पर गुलाब भारी पड़ा है| कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह राजपूत ने भाजपा प्रत्याशी जीवराज पटेल को 6390 वोटों से कड़ी शिकस्त दी है| गुजरात विधानसभा की रिक्त 6 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे| जिसमें राधनपुर, थराद, खेरालु, बायड, लूनावाडा और अमराईवाडी सीट शामिल है| खेरालू और लूनावाडा सीट पर भाजपा ने जीत ली है| जबकि बायड और थराद में कांग्रेस ने जीत दर्त की है| खेरालू में भाजपा प्रत्याशी अजमलजी ठाकोर ने कांग्रेस के बाबुजी ठाकोर को 25414 वोटों से करारी शिकस्त दी है| लूनावाडा से भाजपा उम्मीदवार जिग्नेश सेवक ने कांग्रेस प्रत्याशी गुलाबसिंह चौहाण की मात दी है| बायड सीट से भाजपा उम्मीदवार धवलसिंह झाला कांग्रेस प्रत्याशी जशुभाई पटेल के खिलाफ चुनाव हार गए हैं| राधनपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर भी चुनाव हार गए हैं| अल्पेश ठाकोर को कांग्रेस उम्मीदवार रघु देसाई ने पांच हजार से अधिक वोटों से मात दी है| अहमदाबाद की अमराईवाडी सीट पर कांग्रेस के धर्मेन्द्र पटेल और भाजपा के जगदीश पटेल के बीच कांटे की टक्कर है| आखरी चरण की मतगणना में जगदीश पटेल ने पहली बार धर्मेन्द्र पटेल के खिलाफ ढाई हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here