Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

छठ पूजा पर बमरोली तालाब में चार किशोर डूबे, एक की मौत

सूरत (ईएमएस)| छठ पूजा के अवसर सूरत के बमरोली के तालाब में नहाने उतरे चार किशोर पानी में डूबने लगे| फायर विभाग की टीम के पहुंचने से पहले चारों किशोरों को तालाब से निकाल कर दो किशोरों को अस्पताल पहुंचाया गया| जहां डॉक्टर ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया| जानकारी के मुताबिक सूरत के बमरोली के तालाब में छठ पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी| बमरोली में रहनेवाला बिहार मूल का एक परिवार भी तालाब पर पूजा करने गया था| पूजा के बाद चार किशोर तालाब में नहाने गए थे| जहां हाथ छूट जाने से चारों किशोरों के पानी में डूबने से हड़कम्प मच गया| परिवार समेत स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी| हांलाकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले चारों किशारों को तालाब से बाहर निकाला गया| जिसमें दो किशोर सकुशल थे, जबकि 16 वर्षीय विकास वीरेन्द्र यादव और 17 वर्षीय दीपक प्रकाश चोपारी को एम्ब्युलैंस 108 में सूरत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया| जहां डॉक्टर ने विकास यादव को मृत घोषित कर दिया| जबकि दीपक का अस्पताल में उपचार चल रहा है|

Exit mobile version