Home अहमदाबाद पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कृत्य के लिए पति गिरफ्तार

पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कृत्य के लिए पति गिरफ्तार

268
0

अहमदाबाद (ईएमएस)| शहर के बोडकदेव क्षेत्र के व्यापारी को उसकी पत्नी की शिकायत पर वस्त्रापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पत्नी ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कृत्य, बंधक बनाने, मानसिक व शारीरिक रूप यातना देने और 19 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के बोडकदेव क्षेत्र के एक जाने माने व्यापारी घरेलू मामला पुलिस थाने पहुंच गया है| व्यापारी की पत्नी ने वस्त्रापुर पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ रपट दर्ज करवाई है| जिसमें आरोप लगाया कि पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कृत्य करता है| पांच दिनों तक घर में बंधक बनाकर उसके साथ लगातार मारपीट की, जिससे उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया| इतना ही नहीं पत्नी की पिटाई कर चेक उसके हस्ताक्षर करवा कर 19 लाख रुपए ऐंठ लिए| विवाहिता ने शारीरिक और मानसिक यातना में पति के साथ ससुराल के सभी लोग शामिल होने का आरोप लगाया है| विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है| पीड़ित की महिला 24 साल पहले व्यापारी से शादी हुई थी| 24 साल के वैवाहिक जीवन में दो संतानें हैं, लेकिन आरोपी समेत उसका परिवार बच्चों की चिंता बगैर विवाहित पर अमानुषी अत्याचार कर रहा था| सामान्य परिवार से आई महिला खामोशी से अब तक पति समेत ससुराल पक्ष के सभी अत्याचार बर्दाश्त करती रही| लेकिन जब उसकी सहनशीलता खत्म हो गई तब वह पुलिस थाने पहुंच गई और पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here