Home राज्य गुजरात फेसबुक पर चाइल्ड पोर्न वीडियो भेजने वाला युवक गिरफ्तार

फेसबुक पर चाइल्ड पोर्न वीडियो भेजने वाला युवक गिरफ्तार

0
फेसबुक पर चाइल्ड पोर्न वीडियो भेजने वाला युवक गिरफ्तार

वलसाड (ईएमएस)| राज्य में साइबर क्राइम के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में फेसबुक मैसेंजर से चाइल्ड पोर्न वीडियो, फोटो और साइट लिंक शेयर करने के रैकेट का वलसाड एलसीबी ने पर्दाफाश करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है| दरअसल एक संस्था चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील वीडियो, फोटो और साइट सर्च करने और डाउनलोड करते शख्सों की ऑनलाइन निगरानी करती है| गृह विभागकी साइड पर ऑनलाइन पोर्टल पर एक शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जांच शुरू की है| जांच में पता चला कि मुंबई के दो शख्सों के साथ चाइल्ड पोर्नोग्राफी की लिंक, फोटो और वीडियो फेसबुक के मैसेंजर से शेयर करनेवाले युवक वलसाड का है| सीआईडी क्राइम ब्रांच और साइब क्राइम की जांच के बाद गृह विभाग ने यह मामला वलसाड एलसीबी को सौंप दिया| एलसीबी ने वलसाड के गुंदलाव ब्रिज के नीचे से 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया| गिरफ्तार वलसाड का लवकेश नामक युवक पिछले 6 महीने से मुंबई के दो शख्सों के साथ फेसबुक के माध्यम से संपर्क में था| मुंबई के धीरज निषाद और धर्मराज नामक शख्स वलसाड के लवकेश को चाइल्ड पोर्न वीडियो समेत अश्लील साइटों की लिंक शेयर करते थे| जिसके बाद लवकेश अश्लील वीडियो और लिंक अपने मोबाइल से अन्य आईडी से शेयर करता था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here