क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

हि.प्र.: नाहन में 7 साल की बच्ची पर गैंगरेप, आरोपी दो भाई गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करने वाली खबर है। निर्भया से दरिंदगी करने वाले चारों दोषियों को फांसी पर झूले चंद घंटे भी नहीं हुए थे कि इसी बीच हिमाचल के सिरमौर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 7 साल की बच्ची से सगे भाईयों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दोनों भाईयों को प्रियां और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत गंभीर है। जानकारी में यह भी पता चला है कि दोनों भाई नशे के आदी हैं। पीडि़त बच्ची के माता-पिता आरोपियों के घर में किराएदार हैं। बच्ची और माता-पिता छह साल से यहां किराए पर रहते हैं। पीडि़त बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। बीती रात महिला पुलिस थाना में आईपीसी की धारा-376 डी के अलावा पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज करने के फौरन बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

क्रांति समय पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए और सुनिये क्रांति समय पर  Hindi News पढ़ने ने के लिए  fm radio,share market news,cricket score क्रांति  समय से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

 

Exit mobile version