Home गुजरात कोरोना इफेक्ट – 60 लाख की जनसंख्या में 16 लाख कन्टेइन्टमेन्ट जोन...

कोरोना इफेक्ट – 60 लाख की जनसंख्या में 16 लाख कन्टेइन्टमेन्ट जोन में

236
0

सूरत (एजेंसी)| कोरोना का कहर लगातार जारी है| लोकडाउन के चौथे चरण में गुजरात सरकार द्वारा आंशिक छूट दी गई है| सुबह से शाम तक दुकानें व व्यापार रोजगार खुले रखने की छूट दी गई है| कोरोना के कन्टेइनमेन्ट जोन में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी गई है| सूरत में अनुमानित 60 लाख की जनसंख्या में साढे तीन लाख मकान कन्टेइनमेन्ट जोन में है| अनुमानित 16 लाख लोगों को कोई राहत नहीं दी गई| कन्टेइनमेन्ट जोन में सिर्फ जीवन जरूरी चीजों की दुकानों के अलावा सभी दुकाने बंद थी|
गुजरात के अहमदाबाद के बाद सूरत में सबसे अधिक कोरोना के मरिज है| कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के 41 इलाकों को कलस्टर घोषित किया है| हालांकि इस इलाके में 16 लाख लोगों को अनिवार्य रूप से कोरोन्टाइन किया गया है| शहर के लिंबायत व सेन्ट्रल जोन में सबसे अधिक इलाके होटस्पोट घोषित हुआ है| लिंबायत जोन में 129019 मकान में रहनेवाले 611194 लोगों को अनिवार्य रूप से घर में रहने की सूचना दी गई है| लिंबायत जोन में कोरोना पोजिटिव के 399 केस दर्ज हुए है| शहर के कुल केस के 40 प्रतिशत है| शहर के अठवालाइन्स, वेसु, वीआईपीरोड, सिटीलाइट, पीपलोद, अलथाण के साथ डुमस, आभवा, गवियर, भीमराड, खजोड समेत गांव में छोटी-मोटी दुकानें व ओफिस खोल सकेंगे| रेस्टोरन्टभी खुलेंगे परंतु होम डिलिवरी ही कर सकेंगे| सुरत टेक्सटाइल मार्केट, वराछा, मिनी बाजार, वराछा मेइन रोड की दुकान खुलेंगी| कन्टेइनमेन्ट इलाके में 14 दिनों तक एक भी कोरोना का केस पोजिटिव दर्ज नहीं हुए| इसके बाद कन्टेइनमेन्ट से बाहर निकाला जाएगा| शहर में 347617 मकानों में रह रहे 1597926 लोगों कोकन्टेइमेन्ट घोषित किए गए इलाकों में रह रहे है| हालांकि इन इलाकों में कोरोना केस दर्ज हुए है इन इलाकों में छूट नहीं दी जाएगी| दूसरी ओर पालिका प्रशासन द्वारा एक्टिव सर्वे कर जिन इलाकों में मरिज मिल रहे है ऐसे संपर्क वाले व्यक्ति को ढूंढा जाएगा| इसके अलावा कन्टेइनमेन्ट इलेक में कोरोना संक्रमित मरिजों को ढूंढकर उनका टेस्ट किया जाएगा| पालिका ने कन्टेइनमेन्ट घोषित करने की कार्रवाई में शहर की जनसंख्या की 26 प्रतिशत लोगों को अनिवार्य रूप से होम कोरोन्टाइन किया गया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here