Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

डॉ हर्षवर्धन होंगे डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली(ऐजेंसी)। कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है। भारत ने जिस तरह से न सिर्फ कोरोना को रोकने के लिए बड़े कदम उठाए हैं बल्कि पूरे विश्व की मदद भी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अगले चेयमैन होंगे। अधिकारियों ने बताया कि हर्षवर्धन 22 मई को पदभार संभाल सकते हैं। वे जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह लेंगे।
हर्षवर्धन जापान के डॉ हिरोकी नकाटानी की जगह लेंगे जो वर्तमान में 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मंगलवार को 194 देशों की विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा भारत को कार्यकारी बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया समूह ने पिछले साल सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना जाएगा।

Exit mobile version