Home दुनिया कोरोना: इटली छूटा पीछे, भारत पांचवें नंबर पर

कोरोना: इटली छूटा पीछे, भारत पांचवें नंबर पर

220
0

नई दिल्ली(ऐजेंसी)। भारत दुनिया के उन 5 देशों में शामिल हो गया हैं जहां कोरोना के ऐक्टिव मामले सबसे ज्यादा है। भारत में 63,170 से ज्यादा ऐक्टिव केस हैं। भारत में इटली से भी ज्यादा मरीज हो गए हैं। इटली उन देशों में से है जहां कोरोना वायरस ने चीन के बाहर सबसे पहले कहर बरपाया। वहां अबतक कोविड-19 से 32,330 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां कुल मामलों की संख्या में सवा दो लाख से ज्यादा है। जबकि भारत में 1.11 लाख के करीब कुल कन्फर्म मामले सामने आए हैं। इस हफ्ते की शुरुआत से ही भारत में रोज 5,000 से ज्यादा नए मामलों का पता चल रहा है। ऐक्टिव केसेज के लिहाज से देखें तो अब अमेरिका, रूस, ब्राजील और फ्रांस में ही भारत से ज्यादा ऐक्टिव केसेज हैं। अमेरिका जो दुनिया का सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है, वहां कोरोना के 11 लाख से भी ज्यादा ऐक्टिव केस हैं। रूस में 2.20 लाख, ब्राजील में 1.57 लाख और फ्रांस में 90 हजार से ज्यादा ऐक्टिव केस हैं।
बेहतर है भारत का रिकवरी रेट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत का रिकवरी रेट 40 पर्सेंट के करीब पहुंच गया है। 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने से पहले रिकवरी रेट 7 प्रतिशत था। अस्पताल की जरूरत सात फीसदी से भी कम मरीजों को है। भारत में कोरोना से मरने वालों की दर भी कम है। यहां अब तक 3,400 से ज्?यादा लोगों की जान गई है। अमेरिका में अब तक लगभग 95 हजार लोग कोविड-19 का शिकार हुए हैं। उसके बाद यूनाइटेड किंगडम है जहां 35,704 लोगों की मौत हुई है। इटली में 32,330 और फ्रांस में 28 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के करीब आधे केस पांच देशों- अमेरिका, रूस, ब्राजील, स्पेन और फ्रांस में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here