Home Uncategorized स्वरा ने पहले यूजर को सिखाई तमीज, फिर टिक टॉक पर महिला...

स्वरा ने पहले यूजर को सिखाई तमीज, फिर टिक टॉक पर महिला विरोधी कंटेंट पर खड़े किए सवाल

234
0

मुंबई (एजेंसी)। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह सही को सही और गलत को गलत कहने में कभी नहीं हिचकतीं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी आवाज बुलंद की है और विरोध जताया है। इस बार स्वरा ने दो मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे हैं। एक ट्वीट में उन्होंने टिक टॉक पर महिलाओं के खिलाफ दिखाए जा रहे आपत्तिजनक वीडियोज पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरे ट्वीट में एक शख्स को उन्होंने तमीज से बात करने की हिदायत दी है।
कुछ दिनों से टिक टॉक पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक यूजर महिला पर एसिड जैसा कुछ फेंक रहा है। अब इस वीडियो के वायरल होने पर स्वरा भास्कर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने टिक टॉक पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वरा कहती हैं- टिक टॉक इस तरीके के कंटेट को कैसे बढ़ावा दे सकता है जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा को प्रमोट कर रहा है। ऐसा कंटेट रूढ़िवादी सोच को भी उकसा रहा है। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर एक यूजर ने पलटवार किया है। उसने ट्वीट कर एक्ट्रेस और बॉलीवुड की नीयत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। यूजर ने लिखा- आप लोग क्या फिल्मों मे यही सब नहीं दिखाते, एक इंसान ने नैरेटिव सेट कर दिया तो उसके पीछे पड़ गए, कर तो वो भी एक्टिंग ही रहा है। यूजर आगे ये सफाई भी देता है कि वह इस वीडियो का समर्थन नहीं करता। उसने लिखा-मैं उसका किसी प्रकार से समर्थन नही करता, बस तुमसे सवाल कर रहा हूं।
अब स्वरा ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ट्वीट किया-गुरप्रीत जी…तमीज़ से बात करें- हम दोस्त नहीं हैं। इसके बाद स्वरा ने यूजर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा- हर बार जब फ़िल्मों में महिला विरोधी मज़ाक़ या लिंग आधारित हिंसा को बढ़ावा दिया गया तो कई लोगों ने उस पर सवाल खड़े किए हैं। आपको सवालों से दिक़्क़त क्या है? और हां… महिलाओं पर हिंसा रोमांटिसाइज करना ग़लत है। यह पहली बार नहीं है जब स्वरा ने अपने विचार सोशल मीडिया पर इस अंदाज में रखे हैं। उन्होंने कई मौकों पर सरकार पर भी इसी तल्ख अंदाज में सवाल खड़े किए हैं। कई लोग उनका सपोर्ट करते हैं और कई उन्हें गलत भी बताते रहते हैं लेकिन स्वरा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here