Home गुजरात भाजपा वॉट्सएप ग्रुप में विवादित पोस्ट, गांधी को बताया पाकिस्तान का राष्ट्रपिता

भाजपा वॉट्सएप ग्रुप में विवादित पोस्ट, गांधी को बताया पाकिस्तान का राष्ट्रपिता

231
0

नवसारी, अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाला भाजपा का वॉट्सएप ग्रुप में फिर एक विवादित पोस्ट की गई है| इस पोस्ट में नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं और महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपति बताया गया है| जानकारी के मुताबिक चीखली भाजपा के वॉट्सएप ग्रुप में महात्मा गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है| ग्रुप में गांधी जी का वीडियो जारी करने के बाद उनके राष्ट्रपिता के पद को लेकर कई सवाल उठाए हैं| तहसील भाजपा उपाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताया| साथ ही लिखा नाथूराम गोडसे जिंदाबाद| महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी के चेट के स्क्रीन शोट सोशल मीडिया वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है| इस बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here