Home दिल्ली दिल्ली दंगे का एक भी साजिशकर्ता बच नहीं पाएगा : अमित शाह

दिल्ली दंगे का एक भी साजिशकर्ता बच नहीं पाएगा : अमित शाह

0
दिल्ली दंगे का एक भी साजिशकर्ता बच नहीं पाएगा : अमित शाह

नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी सरकार 2।0 के सत्ता पर काबिज होने के एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित किया। ई-एजेंडा पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने शिरकत की। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर एक तरफ जहां सरकार के मंत्रियों ने अपने कामकाज का लेखा-जोखा रखा तो वहीं विपक्ष के नेताओं ने सरकार की नाकामियां गिनाई। इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिरकत की। अमित शाह ने इस दौरान दिल्ली में हुए दंगों पर भी बयान दिया।
अमित शाह ने कहा कि दिल्ली दंगे का एक भी साजिशकर्ता बच नहीं पाएगा। दरअसल, गृह मंत्री से दिल्ली दंगे की जांच को लेकर सवाल किया गया। देश इस वक्त कोरोना संकट काल से गुजर रहा है। ऐसे में क्या दिल्ली हिंसा की जांच की प्रक्रिया जारी है। इसपर अमित शाह ने कहा कि जांच की प्रक्रिया पूरी गति के साथ जारी है। जिस किसी ने भी दंगा किया हो या साजिश में भी शामिल रहा हो, एक भी व्यक्ति बच नहीं पाएगा। कानून सबको सख्त से सख्त सजा कराएगा।बता दें कि इस साल की शुरुआत में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कई हिस्सों में हिंसा भड़की थी। इसमें कई लोगों की मौत हुई थी। अमित शाह ने इससे पहले संसद में भी दिल्ली दंगे को लेकर बयान दिया था। लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली दंगे पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि मैं दिल्ली और देश की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि दंगों में जो लोग शामिल थे, उनको किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 6 साल से देश आगे बढ़ रहा है। साल 2014 में तीन बिंदुओं पर काम शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले 60 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू किया गया, दूसरा देश के अर्थतंत्र को मजबूत करने के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा गया और तीसरा देश की आतंरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने पर बल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here