Home देश-दुनिया अनलॉक-1 के बीच कोरोना की बुरी खबर प्रभावित देशों में भारत 7वें नंबर पर

अनलॉक-1 के बीच कोरोना की बुरी खबर प्रभावित देशों में भारत 7वें नंबर पर

0
अनलॉक-1 के बीच कोरोना की बुरी खबर प्रभावित देशों में भारत 7वें नंबर पर

नई दिल्ली(एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की श्रेणी में भारत अब सातवें नंबर आ गया है। भारत में आज 8,335 नए पॉजिटिव केस आए हैं, जिसके बाद कुल संख्या 190,162 पहुंच गई है। भारत पहले फ्रांस के नीचे था लेकिन अब फ्रांस से भी आगे निकल गया है। फ्रांस में 188,625 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। इससे पहले भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर था। पूरे विश्व में अब तक 6,210,058 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में आज सबसे ज्यादा 8,335 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं 215 लोगों की मौत भी हुई है। भारत में अब तक 5,402 लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। भारत में अब तक 91, 429 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं और 93,331 लोग अभी भी इस भयंकर बीमारी से पीडि़ता हैं।
भारत पहुंचा सातवें नंबर पर
कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में भारत से ऊपर छह देश हैं, जिसमें अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके और इटली हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है जहां 1,823,974 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। उसके बाद ब्राजील है जिसमें 501,985, रूस 405,843, स्पेन 286, 308, ब्रिटेन 274, 762 और इटली में 233,019 कोरोना पॉजिटिव केस हैं।
लॉकडाउन में छूट के बाद बढ़े मरीज
लॉकडाउन में छूट देने के बाद भारत में कोरोना के मामले और तेजी से बढ़े हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 18 मई को लागू किए गए चौथे चरण के लॉकडाउन के दौरान रविवार सुबह 8 बजे तक संक्रमण के 85,974 मामले सामने आए जो देश में अब तक आए कुल मामलों का तकरीबन आधा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 31 मई की आधी रात को खत्म हो रहे चौथे चरण के लॉकडाउन में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से 47.20 प्रतिशत मामले सामने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here