Home देश-दुनिया देश के 20 राज्यों में एक कार्ड से मिलेगा राशन : मंत्री पासवान

देश के 20 राज्यों में एक कार्ड से मिलेगा राशन : मंत्री पासवान

0
देश के 20 राज्यों में एक कार्ड से मिलेगा राशन : मंत्री पासवान

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के बीस राज्यों में रहने वाले लोग एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड योजना का लाभ उठा सकते हैं। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने योजना में ओडिशा, सिक्किम और मिजोरम को भी जोड़ने को मंजूरी दे दी है।
मंत्री पासवान ने कहा कि एक अगस्त तक उत्तराखंड, नगालैंड और मणिपुर को जोड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्रालय की कोशिश है कि 31 मार्च तक पूरे देश में एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड लागू हो जाए। इस महत्वाकांक्षी योजना के लागू होने के बाद किसी भी राज्य में किसी भी राशन की दुकान से राशन ले सकते हैं। अब तक एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड योजना 17 राज्यों में लागू थी। एक माह पहले ही इस योजना में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व दमन दीव को शामिल किया गया है।
– इन प्रदेशों में लागू
ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दमन दीव, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा इस योजना में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here