Home राज्य गुजरात दहेज की कैमिकल कंपनी में लगी आग में 8 कामगारों की मौत, 50 झुलसे

दहेज की कैमिकल कंपनी में लगी आग में 8 कामगारों की मौत, 50 झुलसे

0
दहेज की कैमिकल कंपनी में लगी आग में 8 कामगारों की मौत, 50 झुलसे

भरुच,दक्षिण गुजरात के दहेज स्थित यशस्वी रसायन कंपनी में आज प्रचंड धमाके अफरातफरी मच गई| ब्लास्ट के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई| इस घटना में 8 कामगारों की मौत हो गई और कई कामगार घायल हो गए| जानकारी के मुताबिक भरुच जिले के दहेज में बुधवार को यशस्वी रसायन नामक कंपनी में बोइलर में ब्लास्ट के बाद आग भड़क उठी| ब्लास्ट और आग लगने से कंपनी में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई| धमाका इतना तेज था कि करीब 20 किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी और आसपास के इलाके थर्रा उठे और लोगों में दहशत फैल गई| आग इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए| सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 जितनी गाडियां घटनास्थल पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया| ब्लास्ट और आग की घटना में 6 कामगारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 2 कर्मचारियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया| इस घटना में 50 जितने कामगार घायल हुए हैं| ब्लास्ट होते ही कर्मचारी फौरन बाहर की ओर भाग निकले| हांलाकि इस दौरान आग लगने से कई कामगार उसकी चपेट में आकर झुलस गए| आग में झुलसे कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| कंपनी में किसी प्रकार की सुरक्षा या एम्ब्युलैंस की व्यवस्था नहीं होने से आग में झुलसे कई कामगार काफी समय तक कराहते नजर आए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here