Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

ताजमहल समेत 820 स्मारक खुलेंगे : केंद्र

नई दिल्ली (एजेसी)। अनलॉक-1 के दौरान सरकार ने आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दी है। इसके तहत संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षित 820 सक्रिय गतिविधियों वाले स्मारकों को भी खोलने की इजाजत दी है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि इन स्मारकों को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशो का पालन करना होगा। मंत्रालय ने सक्रिय गतिविधियों वाले स्मारकों की सूची भी जारी की है। इनमें आगरा की जामा मसजिद, ताजमहल के अंदर मौजूद मसजिद, हजरत सलीम चिश्ती का मकबरा सहित कई स्मारक शामिल हैं। इन स्मारकों के नाम के साथ इनमें इबादत करने वालों की संख्या भी बताई है। फेहरिस्त में दिल्ली के भी स्मारक शामिल हैं। इन स्मारकों में धार्मिक गतिविधियों में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। मालूम हो एएसआई द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और स्थल कोविड-19 के चलते 17 मार्च से बंद हैं। सूत्रों ने कहा कि इन स्थलों पर आगंतुकों के लिए ई-टिकट और मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है।

Exit mobile version