Home क्राइम प्रेमजाल में फांसकर युवक का किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फरार...

प्रेमजाल में फांसकर युवक का किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फरार हो गया

201
0

सूरत | शहर के पूणा क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया| किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी अपने गांव भाग गया| जानकारी के मुताबिक सूरत के पूणा क्षेत्र में रहनेवाले श्रमिक परिवार की 15 वर्षीय किशोरी के पेट दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया| जहां सोनोग्राफी में पता चला कि वह गर्भवती है| यह सुनकर श्रमिक परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई| माता-पिता ने जब किशोरी से इस बारे में पूछा तो वह दो दिनों तक खामोश रही| लेकिन दो दिन बाद फिर से पेट दर्द होने पर किशोरी को लेकर परिवार सूरत के स्मिमेर अस्पताल पहुंचा| जहां उसके पेट का एक्स रे कराया गया| किशोरी के पेट में 20 सप्ताह का गर्भ होने का पता चलते ही अस्पताल के डॉक्टर ने चाइल्ड वेल्फेयर और पुलिस को इसकी जानकारी दी| चाइल्ड वेल्फेयर और पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि कुलदीप यादव नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था| कुलदीप यादव को शायद किशोरी के गर्भवती होने का पता चला गया था, जिससे वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या भाग गया है| पुलिस ने किशोरी की माता-पिता की शिकायत के आधार पर कुलदीप यादव के खिलाफ पोस्को और 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कवायद तेज की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here