Home क्राइम दिव्यांग लड़की से पिता ने किया ‘बलात्कार’

दिव्यांग लड़की से पिता ने किया ‘बलात्कार’

206
0

अगरतला(एजेंसी)। त्रिपुरा में 14 वर्षीय दिव्यांग लड़की से उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कदमतला पुलिस थाने के प्रभारी कृष्णधन सरकार ने बताया कि यह घटना उत्तरी त्रिपुरा जिले के लालचेरा गांव में हुई, जब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। सरकार ने बताया, लड़की ने मां के घर लौटने पर उसे आपबीती बतायी। महिला ने शुक्रवार को अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here