Home क्राइम नाबालिग को बनाया हवस का शिकार पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी...

नाबालिग को बनाया हवस का शिकार पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी हुआ फरार

221
0

छतरपुर (एजेंसी)। हिनौता थाना क्षेत्र के ग्राम घूरापुरवा में एक युवक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे डाली जिससे डरकर लड़की ने कई दिनों तक इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर भाग गया जिसे पुलिस खोज रही है।थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि विगत 1 जून को घूरापुरवा की एक नाबालिग लड़की अपनी दादी के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान गांव के आशीष सेन ने लड़की के मुंह में कपड़े ठूंसकर उसे उठा लिया और मवेशियों वाले घर में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किसी को इस बारे में बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी जिस कारण लड़की कई दिनों तक चुप रही। वहीं घटना के दो-तीन दिन बार आरोपी गांव छोड़कर भाग गया था। इस बात का पता चलने के बाद लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पीड़ित लड़की के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here