Home गुजरात कक्षा 12 सामान्य संकाय का 76.29% नतीजे घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी

कक्षा 12 सामान्य संकाय का 76.29% नतीजे घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी

278
0

अहमदाबाद (एजेंसी)| गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 सामान्य संकाय के नतीजे आज जारी कर दिए| सोमवार की सुबह बोर्ड की वेबसाइट पर कक्षा 12 सामान्य संकाय के नतीजे जारी किए गए| हर साल की भांति इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है| मार्च 2020 में ली गई कक्षा 12 सामान्य संकाय के 76.29 प्रतिशत परिणाम आया| जो पिछले साल के मुकाबले 3.02 प्रतिशत अधिक है| गत वर्ष कक्षा 12 सामान्य संकाय का नतीजा 73.27 प्रतिशत था| इस वर्ष सबसे अधिक 86.67 प्रतिशत परिणाम पाटन जिले का और सबसे कम 58.26 प्रतिशत नतीजा जूनागढ़ जिले का आया है| बनासकांठा के सोनी केन्द्र ने सबसे अधिक 97.76 प्रतिशत और सबसे कम 30.21 प्रतिशत गिर सोमनाथ जिले के डोलासा केन्द्र ने हासिल किया| पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष राज्य की 269 स्कूलों ने 100 प्रतिशत नतीजा प्राप्त किया| जबकि 10 फीसदी से कम परिणाम पाने वाली स्कूलों की संख्या 56 रही, जो पिछले साल 79 थी| हर साल की तरह इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया| लड़कियों ने 82.20 प्रतिशत और लड़कों ने 70.97 प्रतिशत परिणाम हासिल किया| इस वर्ष राज्य में 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 सामान्य संकाय की परीक्षा दी थी| जिसमें 2.83 लाख छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं| सूरत शहर में 186 और राजकोट में 108 छात्र-छात्राओं ने ए-1 ग्रेड प्राप्त किया| जबकि अहमदाबाद में केवल 40 विद्यार्थियों को ए-1 ग्रेड मिला है| राज्य में कुल 522 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त किया है| जबकि 10945 विद्यार्थियों ने ए-2, 39848 विद्यार्थियों ने बी-1, 77746 विद्यार्थियों ने बी-2 और 94378 विद्यार्थियों ने सी-1 ग्रेड हासिल किया| राज्य में गुजराती माध्यम का 76.11 प्रतिशत और अंग्रेजी माध्यम का 81.72 प्रतिशत परिणाम आया| जिसमें 70.97 प्रतिशत छात्रा और 82.20 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here