भोपाल(एजेंसी)। राजधानी के पिपलानी इलाके में नाबालिग द्वारा किशोरी के साथ ज्यादती किये जाने की घटना समने आई है। बताया गया है नाबालिग किशोर और किशोरी सब्जी बेचने का काम करते हैं। बीते वर्ष दिसंबर माह में दोनों की पहचान हुई थी। इसके बाद में आरोपी ने पीडि़ता से पहचान बढाते हुए उसके साथ कई बार ज्यादती कर दी। बीते दिनो परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी बेटी को घर से भगा दिया। बाद मे पीडीता जब आरोपी के घर गई तो वहां नाबालिग और उसके परिजनों ने भी लड़की को रखने से मना कर दिया। इसके बाद में वह थाने पहुंची। थाना पुलिस ने किशोरी को अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया। मेडिकल में भी उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टी हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए फिलहाल लड़की को गौरवी संस्था के हवाले कर दिया गया है। मामले मे पुलिस आरोपी किशोर की तलाश कर रही है।