Home क्राइम शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

196
0

कोरबा, (एजेंसी)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले से शादीशुदा है।
थानेदार दुर्गेश शर्मा ने बताया कि एक युवती ने सीएसईबी पुलिस चौकी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने 15 ब्लॉक इलाके में रहने वाले अशोक राजवाड़े पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बताया था कि अशोक से उसकी मुलाकात तीन वर्ष पूर्व हुई थी। आरोपी स्वयं को अविवाहित बता कर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर विवाह करने का प्रलोभन संबंध बनाया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने तीन साल तक संबंध बनाया। विवाह के लिए युवती द्वारा कहे जाने पर टालता रहा। इस बीच नोटरी के समक्ष स्टॉप पेपर पर युवती से विवाह का ढोंग भी रचाया। तीन चार माह पूर्व युवती को पता चला कि आरोपी पूर्व से विवाहित है। पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। युवती ने अशोक से जानकारी ली। युवती का आरोप है कि अशोक ने उससे मारपीट और गाली गलौच किया। युवती की शिकायत पर पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here