Home क्राइम शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर महिला शिक्षिका को जान से...

शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर महिला शिक्षिका को जान से मारने की धमकी

189
0

अहमदाबाद (एजेंसी)| शहर के इसनपुर क्षेत्र में अकेली रहनेवाली महिला शिक्षिका से उसके परिचित ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की| शिक्षिका के इंकार करने पर परिचित ने उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया| शिक्षिका की शिकायत पर इसनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के इसनपुर क्षेत्र में रहनेवाली महिला शहर की एक स्कूल में बतौर शिक्षिका सेवारत है| अकेली रहनेवाली शिक्षिका करीब 10 वर्ष से भरत व्यास नामक शख्स को जानती है| गत 15 जून को भरत व्यास शिक्षिका से मिलने उसके घर गया था| जहां भरत ने शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की| शिक्षिका ने जब इसका विरोध किया तो भरत ने उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी और वहां से भाग गया| महिला शिक्षिका ने इसनपुर पुलिस थाने में भरत व्यास के खिलाफ रपट दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here