Home जिला गांधीनगर कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके 8 विधायक आज भाजपा में शामिल होंगे

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके 8 विधायक आज भाजपा में शामिल होंगे

0
कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके 8 विधायक आज भाजपा में शामिल होंगे

अहमदाबाद (एजेंसी)| कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके 8 विधायक शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे| गांधीनगर स्थित गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम में सुबह 11 बजे पूर्व विधायकों को बुलाया गया है| जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवा धारण करेंगे| राज्यसभा चुनाव से पहले मार्च में 5 और जून में 3 विधायकों समेत 8 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था| कांग्रेस इस्तीफा देनेवाले विधायकों में करजण के अक्षय पटेल, मोरबी के ब्रिजेश मेरजा, डांग के मंगल गावित, कपराडा के जीतु चौधरी, अबडासा के प्रद्मुम्नसिंह जाडेजा, लींबडी का सोमा पटेल, धारी के जेवी काकडिया और गढडा के प्रवीण मारू शामिल हैं| इन विधायकों के इस्तीफे से भाजपा को फायदा हुआ और उसके तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों की जीत हुई, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा| भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीला बारा और नरहरी अमीन को राज्यसभा चुनाव में उतारा था और तीनों जीत गए| जबकि कांग्रेस ने शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया था| जिसमें शक्तिसिंह गोहिल जीत गए और भरतसिंह सोलंकी को हार का मुंह देखना पड़ा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here