Home क्राइम स्कूल संचालक ने शिक्षिका को किया चुंबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्कूल संचालक ने शिक्षिका को किया चुंबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

280
0

अहमदाबाद (एजेंसी)| शहर के रामोल क्षेत्र में रहनेवाली शिक्षिका ने अपनी स्कूल के संचालक के खिलाफ रपट दर्ज करवाई है| शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल संचालक उसके घर में घुस आया और गाल पर जबर्दस्ती चुंबन किया और दांत भी गड़ा दिए| शिक्षिका की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के रामोल क्षेत्र में रहनेवाली महिला अमराईवाडी क्षेत्र की एक निजी स्कूल में बतौर प्रिन्सिपल सेवारत है| स्कूल संचालक शिक्षिका पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था| शिक्षिका के स्कूल में नहीं होने पर स्कूल संचालक फोन और वॉट्सएप के जरिए उसे परेशान करता था| रविवार की रात स्कूल संचालक अचानक शिक्षिका के घर में घुस गया और कहा कि वह उसका मोबाइल की जांच करना चाहता है| ताकि यह पता लगे कि वह किस किस से बात करती है| महिला ने फोन देने से इंकार किया तो स्कूल संचालक ने शिक्षिका को सोफे पर गिरा दिया और उसके गाल पर चुंबन किया| बाद में शिक्षिका के गाल पर काट कर फरार हो गया| घटना के बाद शिक्षिका ने स्कूल संचालक के खिलाफ रामोल पुलिस थाने में रपट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here