Home क्राइम एक करोड़ की लूट के आरोपी ने भेष बदल किया कोर्ट में...

एक करोड़ की लूट के आरोपी ने भेष बदल किया कोर्ट में सरेंडर -जौनपुर के महालक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां दिया था वारदात को अँजाम

231
0

जौनपुर(एजेसी)। एक करोड़ की लूट के मुख्य आरोपी और 25 हजार का इनामी बदमाश सतीश सिंह ने भेष बदलकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सतीश सिंह ने कोर्ट में अर्जी भी लगाई है कि उसे जमानत दी जाए क्योंकि घटना के वक्त वह मुंबई मे था। गौरतब है कि 31 अक्टूबर 2019 की रात सिविल लाईन बाजार मे श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां घुसकर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूट और डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस लूटकांड का आरोप 25 हजार रुपये का इनामी सतीश सिंह पर था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। अभियुक्त ने बताया कि जिस दिन यहां पर लूट की घटना हुई थी उस दिन वह मुंबई में था। मुंबई में अपनी उपस्थिती का सीसीटीवी फुटेज भी प्रशासन को भेजा था। इसके बाद भी उसे लूटकांड में शामिल बता दिया गया। कोर्ट ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले पर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जौनपुर में इस तरह के बड़े अपराधियों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here