Home क्राइम दुकानदार ने महिला से की शारीरिक छेड़छाड़, पुलिस जांच शुरू

दुकानदार ने महिला से की शारीरिक छेड़छाड़, पुलिस जांच शुरू

0
दुकानदार ने महिला से की शारीरिक छेड़छाड़, पुलिस जांच शुरू

अहमदाबाद (एजेसी)| शहर के पूर्वी क्षेत्र निकोल में एक दुकान की गंदी हरकतों के खिलाफ एक महिला स्थानीय पुलिस थाने में रपट दर्ज करवाई है| महिला का आरोप है कि दुकानदार ने उसके साथ न सिर्फ शारीरिक छेड़छाड़ की बल्कि उसके गाल पर दांत गड़ा दिए| महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक पूर्वी अहमदाबाद के निकोल क्षेत्र में रहनेवाली 30 साल की विवाहिता 15 पहले स्थानीय धनराज नोवेल्टी प्लास्टिक स्टोर में टिफिन की खरीदी करने गई थी| बाद में किसी कारणवश उसे बदलने गई थी| हांलाकि नया टिफिन नहीं था| मंगलवार को महिला पानी की बोतल खरीदने दोपहर के वक्त फिर उसे दुकान पर गई थी| उस वक्त दुकानदार ने विवाहिता के साथ गंदी हरकतें शुरू कर दीं| दुकानदार ने महिला के दोनों हाथ पकड़ लिए जबरन उसे अपनी बांहों में भरने का प्रयास किया और उसके गाल पर काट खाया| अचानक हुई इस घटना से गुस्साई विवाहिता ने दुकानदार के गाल पर तमाचा जड़ दिया| दुकान से अपने घर पहुंची विवाहिता अपने पति को लेकर पुलिस थाने गई और दुकानदार के खिलाफ रपट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर निकोल पुलिस मामले की जांच कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here