Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

पत्नी ने निभाई साथ जीने-मरने की कसम -पति के निधन पर रो-रो कर त्याग दिए प्राण

मैनपुरी(एजेसी)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल इलाके के गांव नगला भानी जगन्नाथपुर में वृद्ध पति की मौत के बाद वियोग में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की अर्थी साथ-साथ उठी एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया है कि मैनपुरी करहल इलाके के नगला भानी जगन्नाथपुर में मिलाप सिंह की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। इस बात की खबर लगने पर राजश्री ने भी रोते रोते अपने प्राण त्याग दिए। सुबह घर से पति-पत्नी दोनों की एक साथ अर्थी निकली। अंत्येष्टि स्थल पर दोनों को एक ही चिता पर लिटा कर अंतिम संस्कार किया गया। मिलाप सिंह की शादी करीब 60 वर्ष पूर्व राजश्री से हुई थी। वृद्ध दंपति के बीच असीम प्रेम था। वहीं बच्चों की परवरिश से लेकर शादी तक सभी काम साथ किए। गांव वाले कहते हैं कि 80 -85 उम्र के बाद भी दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। भगवान की कृपा कहे या संयोग के पति की मौत का दुख नहीं झेल पाई और पत्नी ने भी प्राण त्याग दिए। लोगों ने कहा कि दंपत्ति ने मरते दम तक साथ- साथ रहने का वादा निभाया।

Exit mobile version