बरेली (एजेसी)। यूपी के बरेली जिले में गली में जा रही किशोरी को नशीला रुमाल सुधांकर बाइक सवार दबंग उठा ले गए। उन्होंने खेत में ले जाकर किशोरी के साथ गैंग रेप किया। जान बचाकर भागी किशोरी पर आरोपियों ने बाइक चढ़ा दी। लहूलुहान किशोरी को गंभीर हालत में फरीदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि दो फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक बदायूं के बिनावर की रहने वाली किशोरी कई महीनों से फरीदपुर के एक गांव में अपने मामा के यहां रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम किशोरी गली में जा रही थी। इसी दौरान गांव के युवक ने किशोरी को नशीला रुमाल सुंघा दिया। जिसके बाद वह अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बाइक पर बिठाकर ले गया। जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ गैंग रेप किया। घटना के बाद होश में आई किशोरी भागने लगी तो आरोपियों ने पीछा करके उसपर बाइक चढ़ा दी। जिसके बाद किशोरी खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गई। किशोरी के गिरने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। राहगीरों ने किशोरी के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। See texasholdem-123 advanced no limit strategy