Home क्राइम जयपुर में किशोरी से दुष्कर्म

जयपुर में किशोरी से दुष्कर्म

198
0

जयपुर (एजेसी)। रामगंज इलाके में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर पीडि़ता के भाई ने पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया है। महिला अनुसंधान सेल (नोर्थ) आरपीएस ममता सारस्वत ने बताया कि रामगंज निवासी एक युवक ने अपनी 17 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से उसके रिश्ते में लगने वाले व्यक्ति उसकी बहने को रफीक नाम के व्यक्ति के पास लेकर जाते थे। आरोपित रफीक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। देहशोषण के दौरान वह गर्भवती हो गई। पांच माह की गर्भवती होने पर परिजनों को किशोरी के साथ दुष्कर्म का पता चला। आरोपित रफीक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने प्ररकण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here