Home गुजरात भाजपा शासकों की लापरवाही से सूरत वुहान बना : अमित चावड़ा

भाजपा शासकों की लापरवाही से सूरत वुहान बना : अमित चावड़ा

244
0

सूरत, गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के लिए कांग्रेस ने भाजपा शासकों को जिम्मेदार ठहराया है| उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासकों की अक्षमता की वजह से सूरत शंघाई तो नहीं बना लेकिन वुहान जरूर बन गया है| सूरत पहुंचे गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने सिविल अस्पताल और स्मिमेर अस्पताल का दौरा किया और डॉक्टरों और मेडिकल डीन से बातचीत की| चावड़ा ने कहा कि मरीजों को दिए जाने वाले इंजेक्शनों की कालाबाजारी हो रही है| सरकारी अस्पताल और महानगर पालिका संचालित अस्पताल का स्टाफ अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर लोगों की सेवा कर रहा है, ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है| उन्होंने कहा कि शहर के सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक नहीं होने की वजह से मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल रहा| नतीजतन लोग निजी अस्पताल में महंगा इलाज होने के बावजूद वहां जाने को मजबूर हैं| महानगर पालिका को अतिरिक्त फंड महामारी में खर्च करना चाहिए, उसका वह उपयोग नहीं कर रही| अमित चावड़ा ने आरोप लगाया कि पहले से टेस्टिंग कम कर मरीजों की संख्या कम बताई जा रही है| कोरोना से मरने वालों के आंकड़े भी छिपाए जा रहे हैं| भाजपा सरकार कोरोना पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है| गुजरात भाजपा के नए प्रमुख सीआर पाटील की रैली को लेकर अमित चावड़ा ने कहा कि भाजपा केवल नौटंकियों में व्यस्त है| काम करने के बजाए संक्रमण फैले ऐसे काम कर रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here