Home अहमदाबाद आशीष भाटिया बने गुजरात के नए पुलिस महानिदेशक

आशीष भाटिया बने गुजरात के नए पुलिस महानिदेशक

246
0

अहमदाबाद (एजेसी)| अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया को गुजरात का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है| 1985 की बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष भाटिया राज्य के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा की जगह लेंगे| वर्ष 2018 में मुख्य प्रभारी पुलिस महानिदेशक प्रमोद कुमार के निवृत्त होने पर शिवानंद झा को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था| अप्रैल 2016 में नियमित पुलिस महानिदेशक पीसी ठाकुर को केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था| जिसके बाद पीपी पांडेय, गीथा जौहरी और प्रमोद कुमार को प्रभारी पुलिस महानिदेशक बनाया गया था| प्रमोद कुमार के बाद शिवानंद झा गुजरात के पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया| शिवानंद झा शुक्रवार को निवृत्त हो गए और आशीष भाटिया शनिवार को गुजरात के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालेंगे| आशीष भाटिया को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद अब जल्द ही अहमदाबाद के नए पुलिस आयुक्त के नाम का ऐलान किया जाएगा| बता दें कि गुजरात सरकार के गृह विभाग ने राज्य के नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए केन्द्र सरकार को सूची भेजी थी| जिसमें आशीष भाटिया के नाम पर केन्द्र सरकार ने मुहर लगाई है|
वर्ष 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष भाटिया की जन्म भूमि हरियाणा है| इंजीनियरींग की पढ़ाई के बाद वे इंडियन पुलिस सर्विस से जुड़ गए और गुजरात काडर में सेवा करने लगे| शांत प्रकृति के अधिकारी माने जाते आशीष भाटिया को वर्ष 2001 में पुलिस मेडल और 2011 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है| पुलिस विभाग में आशीष भाटिया को प्रिवेन्शन ऑफ क्राइम का मास्टर माना जाता है| अब तक उन्होंने जिन पदों पर काम किया है, उससे सभी अधिकारी संतुष्ट रहे हैं और उनके साथ काम करने के समय गौरवपूर्ण मानते हैं| वर्ष 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट की जांच करनेवाले आशीष भाटिया पहले अधिकारी हैं, जिन्होंने इंडियन मुजाहिद्दीन मोड्युल का पर्दाफाश किया था| आशीष भाटिया 2016 में सूरत के पुलिस आयुक्त रह चुके हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here