Home देश-दुनिया बिहार भाजपा का आरोप, सुशांत केस बंद कर चाहती है कांग्रेस-शिवसेना

बिहार भाजपा का आरोप, सुशांत केस बंद कर चाहती है कांग्रेस-शिवसेना

0
बिहार भाजपा का आरोप, सुशांत केस बंद कर चाहती है कांग्रेस-शिवसेना

पटना (एजेसी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड का मामला अभी तक थमा नहीं है।मामले पर बिहार बीजेपी ने कांग्रेस और शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की कांग्रेस और शिवसेना की सरकार सुशांत सिंह केस को उसी प्रकार फाइलों में बंद करना चाहती है जिस प्रकार 80 के दशक में बिहार की तत्कालीन कांग्रेस सरकार बहुचर्चित बॉबी हत्याकांड की जांच में व्यवधान पैदा कर पूरे मामले को ही गटक गई थी। अरविंद सिंह ने कहा कि सुशांत मामले में मुंबई की नामचीन हस्तियां संलिप्त दिख रही हैं। ठीक इसी प्रकार बॉबी हत्याकांड में बिहार के कई कांग्रेसी लिप्त थे, जिनमें कई आज भी पटना की सड़कों पर मंडराते दिखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना और कांग्रेस महाराष्ट्र में सुशांत केस के मामले में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
अरविंद सिंह ने कहा, बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच को प्रभावित करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस, बिहार पुलिस को अपने साथ जबरन ले गई। मीडिया से बात तक नहीं करने दिया। पटना के बॉबी हत्याकांड के बाद मुंबई में सुशांत की हुई रहस्यपूर्ण मौत के मामले में कांग्रेस का चाल और चरित्र उजागर हो गया है। अब सीबीआई ही दूध का दूध और पानी का पानी न्याय कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here