Home गुजरात कोरोना कहर जारी, भाजपा की पूर्व महिला नगर पार्षद की मौत

कोरोना कहर जारी, भाजपा की पूर्व महिला नगर पार्षद की मौत

258
0

सूरत में कोरोना तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है| भाजपा की पूर्व नगर पार्षद उर्मिला राणा की कोरोना से मौत हो गई है| वहीं गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील के भाई प्रकाश पाटील की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| भाजपा की पूर्व नगर पार्षद उर्मिला राणा की 10 दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है| लेकिन उपचार कारगर नहीं हुआ और उर्मिला राणा की सुबह 5 बजे मौत हो गई| कोविड गाइडलाइन के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है| वहीं बीते दिन सूरत शहर भाजपा प्रमुख नितिन भजिया वाला और उनकी पत्नी जयश्री भजियावाला की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में उपचार चल रहा है| कल ही सूरत में कलरटेक्स कंपनी के महाप्रबंधक की कोरोना से मौत हो गई थी| कलरटेक्स के महाप्रबंधक किरीट गांधी का पिछले 10 दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था| वहीं आज गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटील के भाई प्रकाश पाटील को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here