Home देश-दुनिया दो दिन पहले जिस शख्‍स के शव दफनाया, वह फिर लौटा जिंदा

दो दिन पहले जिस शख्‍स के शव दफनाया, वह फिर लौटा जिंदा

209
0

कानपुर (एजेसी)। कानपुर के कर्नलगंज में एक शव की शिनाख्त में पुलिस और परिजन दोनों धोखा खा गए। दरअसल, जिस शख्‍स को दो दिन पहले दफनाया गया, वह शुक्रवार देर रात अपने घर लौट आया। इस बाबत् एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने पुष्टि की कि जिस अहमद शव माना जा रहा था वह घर लौट आया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मूल रूप से चमनगंज निवासी अहमद हसन चकेरी के ओमपुरवा स्थित आजाद पार्क के पास अपने दूसरे मकान में पत्नी नगमा और दो बच्चे के साथ रहते हैं। उनके साले जैद ने बताया कि वह एसी रिपेयरिंग का काम करते है। 2 अगस्त को झगड़कर घर से निकल गए थे। दूसरे दिन चकेरी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 5 अगस्त को यतीमखाना के पास एक लावारिस शव पाए जाने की सूचना मिली। परिवार के लोग पहुंचे और उसकी अहमद के रूप में पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद उसे कब्रिस्तान में दफना दिया गया। शुक्रवार रात अहमद खुद घर पहुंचे तो सभी दंग रह गए। एसपी पश्चिम डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि अहमद घर लौट आए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। कर्नलगंज में मिले शव की फिर से शिनाख्त कराने की कोशिश की जाएगी। अभी यह नहीं पता कि यतीमखाना के पास मिला शव किसका था। दफनाए गए शव को निकालकर डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। भविष्य में यदि कोई दावा करता है तो डीएनए से मिलान कर पुष्टि कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here