Home उत्तर प्रदेश विधायक, उनकी पत्नी और बेटे पर मामला दर्ज

विधायक, उनकी पत्नी और बेटे पर मामला दर्ज

202
0

भदोही (एजेसी)। विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे पर रिश्तेदार को कथित तौर पर धमकी देकर उसकी संपत्ति हडपने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि एफआईआर गोपीगंज थाने में दर्ज की गयी है, जो मिश्रा, उनकी एमएलसी पत्नी राम लली मिश्रा और बेटे विष्णु के खिलाफ चार अगस्त को कृष्ण मोहन तिवारीकी ओर से दर्ज करायी गयी है। तिवारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विधायक और उनके परिवार वालों ने मेरी संपत्ति हड़पी है, बंधक बनाया और धमकी भी दी है। तिवारी खुद को विधायक का रिश्तेदार बताते हैं। एसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। तिवारी और उसके परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। सिंह ने बताया कि विधायक के खिलाफ 72 मामले चल रहे हैं। वह 2017 का विधानसभा चुनाव निषाद पार्टी के टिकट पर जीते थे। हाल ही में एक व्यक्ति को धमकी देने के कारण उन पर गुंडा एक्ट लगा था। विधायक को जिलाधिकारी की अदालत ने अपना पक्ष रखने के लिए 13 अगस्त तक का समय दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here