Home देश-दुनिया सुशांत-अंकिता क्यों हुए अलग? इसकी भी होनी चाहिए जांच: संजय राउत

सुशांत-अंकिता क्यों हुए अलग? इसकी भी होनी चाहिए जांच: संजय राउत

220
0

मुंबई (एजेन्सी)। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार और महाराष्ट्र पुलिस की तनातनी के बाद अब शिव सेना नेता संजय राउत ने शिव सेना के मुखपत्र सामना के जरिए सुशांत केस मामले में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी घसीट लिया है।

राउत ने लिखा है- सुशांत की जिंदगी में दो लड़कियां आई थीं- अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन जिस रिया पर अभी आरोप लग रहे हैं, वो उनके साथ थीं। ऐसे में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था। ये जानकारी भी पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए।

सामना के आर्टिकल में संजय राउत ने कहा है कि पिता संग सुशांत के ज्यादा अच्छे रिश्ते नहीं थे।उनके मुताबिक सुशांत के पिता को गुमराह किया गया था जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई में हुई घटना के लिए बिहार में एफआईआर दर्ज करवा दी थी।सासंद ने अपने लेख में इस बात पर भी जोर दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। इसे कई लोग बिना किसी सबूत के मर्डर बता रहे हैं।

बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस के रवैये पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। इस पर संजय राउत लिखते हैं- बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बीजेपी के आदमी हैं और उनपर 2009 में कई चार्ज लगे थे। वहीं अब जब सुशांत मामले में सीबीआई जांच हो रही है, इस बात से भी संजय राउत नाराज नजर आ रहे हैं। उनकी नजरों में इस केस का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here