Home राज्य उत्तर प्रदेश अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए चांदी की ईंट देगा वाराणसी का संत समाज

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए चांदी की ईंट देगा वाराणसी का संत समाज

0
अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए चांदी की ईंट देगा वाराणसी का संत समाज

वाराणसी (एजेन्सी)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद मस्जिद निर्माण पर भी विचार शुरू हो गया है। अयोध्या में 5 एकड़ की भूमि पर बनने वाला मस्जिद धार्मिक एकता का मिसाल बने इसके लिए काशी के संतों ने पहल की है।

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और कैलाश मठ के प्रमुख स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने अयोध्या के बनने वाले मस्जिद के लिए प्रथम चांदी की ईंट देने का ऐलान किया है। आशुतोषानंद गिरी ने बताया कि यदि उनके समुदाय में चांदी की ईंट से शिलान्यास नही होता होगा,तब हम सोने की ईंट भी देने को तैयार है।

आशुतोषानंद गिरी ने बताया कि अयोध्या में बनने वाला मस्जिद धार्मिक एकता की मिसाल बने इसके लिए संत समाज ने मस्जिद के नींव में पहली चांदी की ईंट देने का ऐलान किया है।

हमलोगों ने इसके लिए अयोध्या मस्जिद निर्माण समिति का गठन भी किया है। स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने बताया कि जिस तरह सिख समुदाय के गुरुद्वारे में सभी धर्म के लोग जाते हैं।

अजमेर शरीफ में हिन्दू मत्था टेकतें है उसी तरह अयोध्या में मस्जिद निर्माण के बाद रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालु भी मस्जिद में मत्था टेकें इसके लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह अब अयोध्या में निर्विघ्न तरीके के राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसी तरह मस्जिद का भी निर्माण हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here