Home क्राइम 55 वर्षीय महिला का अपहरण कर दो शख्सों ने किया दुष्कर्म

55 वर्षीय महिला का अपहरण कर दो शख्सों ने किया दुष्कर्म

259
0

जामनगर (एजेसी)| शहर में गत शाम दो शख्सों ने 55 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर लिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़ दिया| पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है| जानकारी के मुताबिक जामनगर शहर में रहनेवाली 55 वर्षीय महिला क संजय उर्फ चांदनी नरेन्द्रसिंह जाडेजा और संजय मेरामण मावदिया नामक दो शख्सों ने ऑटो रिक्शा में अपहरण कर लिया| अपहरण के बाद महिला को अपने घर ले गए, जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी बारी दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद महिला को छोड़ दिया| आज सुबह पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में संजय जाडेजा और संजय मावदिया के खिलाफ रपट दर्ज करवा दी| पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म इत्यादि दफाओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here