Home क्राइम पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली

पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली

223
0

सासाराम (एजेसी)। बिहार के सासाराम में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी को गोली मार दी। इस गोलीबारी में 22 साल की प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज के सासाराम के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। लेकिन, स्थिति बिगड़ने पर उसे डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया। इस वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जाता है। इस संबंध में डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की तकिया के कृष्णा शर्मा ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। फिर उसका निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहा है। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद वारदात का पता लगाया और पत्नी का इलाज करा रहे आरोपी पति कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पत्नी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार पति कृष्णा शर्मा ने बताया कि वह लोडेड पिस्टल लेकर मजाक कर रहा था। इसी दौरान पिस्टल से फायरिंग हो गई और गोली जाकर उसकी पत्नी के सिर में जा लगी। गोली लगा देख वह घबरा गया और आनन-फानन में अपनी पत्नी को लेकर भागा-भागा सासाराम के राज कॉलोनी स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचा। मगर, ज्यादा खून बहने के कारण पत्नी बेहोश हो गई थी। इसके बाद निजी क्लीनिक ने उसे एडमिट करने से इंकार कर दिया। फिर उसे डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां फिलहाल उसकी पत्नी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में सासाराम सदर के डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को अपने सूत्रों से गोली चलने की खबर मिली। उसके बाद पुलिस नेआसपास के तमाम निजी क्लीनिकों का जायजा लिया। बाद में पता चला कि डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में आरोपी पति ही पत्नी को इलाज कराने ले गया है। पुलिस ने इसकी सूचना डेहरी थाना को दी तथा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here