Home राज्य उत्तर प्रदेश मकान के नीचे खेल रहे मासूमों पर छज्जा टूटकर गिरा चार बच्चे घायल

मकान के नीचे खेल रहे मासूमों पर छज्जा टूटकर गिरा चार बच्चे घायल

0
मकान के नीचे खेल रहे मासूमों पर छज्जा टूटकर गिरा चार बच्चे घायल

नोएडा ( (एजेंसी)। नोएडा के सेक्टर-5 हरौला में शनिवार शाम खेल रहे तीन बच्चों पर छज्जा टूटकर गिर गया। इस दौरान छज्जे पर खड़ा एक 14 वर्षीय किशोर भी छज्जे के साथ नीचे गिर कर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 थाना पुलिस ने घायल तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक बच्चा मामूली रूप से चोटिल हुआ था। पुलिस के अनुसार सेक्टर-5 हरौला में जगदीश सिंह के मकान में रोहित कुमार परिवार के साथ किराए पर रहते हैं।

इस मकान में कई और परिवार भी किराए पर रहते है। बताया गया है कि रोहित कुमार पेशे से ऑटो चालक हैं। लॉकडाउन होने के चलते उनका ऑटो घर के बाहर ही खड़ा था। शाम करीब 5 बजे ऑटो के पास उनका 3 साल का बेटा उत्कर्ष, 5 साल के मानव के साथ खेल रहा था। ऑटो मकान के छज्जे के नीचे खड़ा था। इस दौरान इसी मकान में रहने वाला 14 वर्षीय अमन मकान की चौथी मंजिल की बालकनी के छज्जे पर जाकर खड़ा हो गया। तभी अचानक अमन छज्जे सहित ऑटो पर जा गिरा।

हादसे में अमन के पैर में चोट लग गई और छज्जे के मलबे से उत्कर्ष, मानव और एक अन्य बच्चा विकास भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उत्कर्ष की गंभीर हालत देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास को मामूली रूप से चोट लगी थी, इसलिए उसका उपचार वहीं पर ही करा दिया गया।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारण 3 साल के उत्कर्ष के सिर में चोट लगी है।पांच साल के मानव के हाथ और पैर में चोट लगी है जबकि अमन के पैर में चोट लगी है। हादसे में घायल हुए बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर शाम एक बच्चे को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। दो बच्चों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here