Home उत्तर प्रदेश किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या

किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या

191
0
Listen to this article

लखीमपुर खीरी (एजेसी) उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 13 साल की एक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक प्रताप ने रविवार को बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की शुक्रवार को अपने खेत में गई थी। घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। इसी दौरान एक गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शुरू में उस लड़की की दोनों आंखें फोड़े जाने और जबान काटने की खबर मिली थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संजय और संतोष नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here